Wednesday , November 4 2026
Breaking News

पीएम मोदी मेरठ से करेंगे चुनाव प्रचार का आगाज, जयंत चौधरी होंगे साथ, रामायण के राम अरुण गोविल है प्रत्यासी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिमी यूपी में सियासी राजधानी कही जाने वाले मेरठ से लोकसभा चुनाव का आगाज करने जा रहे हैं. 30 मार्च पीएम मोदी की मेरठ में बड़ी रैली होने जा रही है. जिसमें मेरठ सीट से बीजेपी के प्रत्याशी अरुण गोविल और राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया जयंत चौधरी भी उनके साथ मंच पर दिखाई देंगे.

इस रैली के जरिए प्रधानमंत्री प्रदेश में पहले और दूसरे चरण के चुनावों को साधने की कोशिश करेंगे. बीजेपी ने यूपी की सभी 80 सीटों को जीतने का लक्ष्य रखा है. ऐसे में पार्टी की पूरी जान लगाई हुई है. बीजेपी ने मेरठ सीट से प्रसिद्ध धारावाहिक रामायण में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल को उतारा है.

बता दें कि देश में सात चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे और 4 जून को मतगणना होगी यानी कि नतीजे आएंगे. 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान, 26 अप्रैल को दूसरे चरण का, 7 मई को तीसरा चरण, 13 मई को चौथा चरण, 20 मई को पांचवां चरण, 25 को मई छठा चरण और 1 जून को सातवां यानि आखिरी चरण का मतदान होगा. मेरठ में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होना.

और ये भी पढ़े:https://www.satyamorcha.com/chief-minister-enjoyed-fag-in-gorakhnath-temple/

Check Also

महारैली के लिए दिल्ली पहुंचे लोगों को झेलनी पड़ी परेशानी: होटल में चेक-इन बंद, रात बिताने के लिए सड़कों पर भटके लोग

दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया गठबंधन की महारैली में शामिल होने पहुंचे लोगों ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *