Saturday , November 7 2026
Breaking News

पहली अमृत भारत ट्रेन को अयोध्या से हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी, वंदे भारत जैसी होंगी सुविधाएं

रामनगरी अयोध्या से देश को पहली अमृत भारत ट्रेन की भी सौगात मिलने जा रही है। 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या से दिल्ली जाने वाली वंदे भारत ट्रेन के साथ दिल्ली से दरभंगा जाने वाली इस ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाएंगे। आधुनिक सुविधाओं से लैस यह ट्रेन 130 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी। यह ट्रेन रामनगरी को माता सीता की जन्मस्थली सीतामढ़ी से भी जोड़ेगी।

लखनऊ मंडल के एपीआरओ विक्रम सिंह ने बताया कि 22 कोच वाली भगवा रंग की अमृत भारत ट्रेन पूरी तरह स्वदेशी है। प्लेन रूपी इस ट्रेन में आगे पीछे दोनों तरफ इंजन होंगे। आठ जनरल बोगी, 12 स्लीपर और दो एसी कोच में 683 यात्री सफर कर सकेंगे।इससे अयोध्या से लखनऊ की दूरी महज डेढ़ घंटे में तय हो सकेगी।

Check Also

KGMU केस में एसटीएफ की जांच तेज: जाकिर नाईक से जुड़े दो डॉक्टरों के संपर्क की पड़ताल, कई पहलुओं की जांच जारी

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में सामने आए कथित ...