Tuesday , September 15 2026

जनता को कार्यालयों के चक्कर न कटवाएं,सीएम धामी ने अफसरों को लगाई फटकार, त्वरित कार्रवाई के आदेश

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर शिकायत का संवेदनशीलता, पारदर्शिता और तय समयसीमा के भीतर समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनहित और सुशासन की नीति के तहत कार्य कर रही है तथा आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक शिकायत की गंभीरता से जांच कर नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई करें और शिकायतकर्ताओं को कार्रवाई की प्रगति की नियमित जानकारी भी उपलब्ध कराएं।

सीएम धामी ने कहा कि प्रदेशवासियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरना सरकार की जिम्मेदारी है। सभी अधिकारी जनसेवा की भावना के साथ कार्य करें और शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी।

उन्होंने गढ़वाल मंडलायुक्त आनंद स्वरूप और आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप को निर्देश दिए कि प्राप्त जन शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाए। जिन मामलों का निस्तारण जिला या विभागीय स्तर पर संभव है, उन्हें तत्काल निपटाया जाए, जबकि उच्च स्तर पर निर्णय वाले मामलों को संबंधित विभागों को शीघ्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Check Also

लोकायुक्त संगठन के स्वर्णिम 50 साल, सीएम योगी ने कहा- शिकायतों का समय पर हो समाधान

लखनऊ में सोमवार को उत्तर प्रदेश लोकायुक्त संगठन के 50वें स्थापना दिवस पर समारोह आयोजित ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *