Friday , November 6 2026
Breaking News

ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक भारत आएंगे; राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक राजकीय यात्रा पर 16 दिसंबर को भारत आएंगे। यह पहली बार होगा, जब वह भारत आएंगे। एक बड़ी बात यह भी है कि इस्राइल-हमास जंग के बाद खाड़ी इलाके के किसी शीर्ष नेता की यह पहली यात्रा होगी। यात्रा का मकसद क्षेत्रीय स्थिरता और समृद्धि के लिए भविष्य में सहयोग के रास्ते तलाशने पर फोकस करना होगा।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के न्योते पर भारत आ रहे
विदेश मंत्रालय के मुताबिक, महामहिम सुल्तान हैथम बिन तारिक की भारत की यह पहली राजकीय यात्रा भारत और ओमान सल्तनत के बीच राजनयिक संबंधों में एक मील का पत्थर है। वे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के न्योते पर भारत आ रहे हैं। इससे क्षेत्रीय स्थिरता, प्रगति और समृद्धि के लिए भारत और ओमान के बीच भविष्य में सहयोग की राह तलाशने का अवसर होगी।

दोपहर भोज का आयोजन करेंगे पीएम मोदी
विदेश मंत्रालय ने बताया कि सुल्तान तारिक 16 दिसंबर को भारत पहुंचेंगे। राष्ट्रपति भवन में मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनका औपचारिक स्वागत करेंगे। वह प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय चर्चा भी करेंगे। उनके सम्मान में दोपहर भोज का आयोजन भी किया जाएगा।

Check Also

मिशन यूपी-2027: पदयात्राओं के बाद गांव-गांव और घर-घर दस्तक देंगे भाजपा-संघ के कार्यकर्ता, बूथ पर बनेगा साझा मोर्चा

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज ...