Saturday , September 19 2026

री-एग्जाम से पहले NTA की फजीहत: गलत परीक्षा केंद्र मिलने पर छात्रों की शिकायत, आज होगी मॉकड्रिल

NEET-UG 2026 री-एग्जाम से पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) शनिवार को देशभर में मॉक ड्रिल आयोजित कर रही है। परीक्षा को सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए पुलिस, जिला प्रशासन और केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। इस बीच कुछ छात्रों ने परीक्षा केंद्र आवंटन में गड़बड़ी की शिकायत की है। नागपुर के एक छात्र को एडमिट कार्ड में नागपुर की जगह अबू धाबी (UAE) का सेंटर आवंटित कर दिया गया, जबकि भुवनेश्वर की एक छात्रा को देहरादून में परीक्षा केंद्र मिला। NTA ने दोनों मामलों में गलती सुधारने की पुष्टि की है।

21 जून को होने वाली NEET-UG री-एग्जाम में 22.79 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसके लिए देश के 551 और विदेश के 14 शहरों में 5,000 से ज्यादा परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक पेन-एंड-पेपर मोड में आयोजित होगी। प्रश्नपत्र और गोपनीय सामग्री ले जाने वाले वाहनों की GPS ट्रैकिंग की जाएगी, जबकि सभी परीक्षा केंद्र CCTV निगरानी में रहेंगे। NTA ने अभ्यर्थियों से केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने और सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों से बचने की अपील की है।

Check Also

DUSU Election 2026 Live: मतदान के बीच हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, कैंपस से लेकर सड़कों तक विजय जुलूस पर रोक

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2026 के लिए शुक्रवार को मतदान जारी है। मॉर्निंग ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *