Saturday , September 19 2026

देशभर में मौसम का डबल असर: मानसून होगा एक्टिव, तीन राज्यों में आकाशीय बिजली से 16 मौतें

देशभर में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, 23 जून तक मानसून के छत्तीसगढ़ पहुंचने की संभावना है। महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ में मानसून को आगे बढ़ाने वाला सिस्टम सक्रिय हो गया है, जिससे मध्य भारत में चक्रवातीय परिसंचरण बना हुआ है। इसके प्रभाव से आने वाले दिनों में मानसून उत्तर भारत की ओर बढ़ सकता है।

हालांकि मानसून पिछले 15 दिनों में 19 राज्यों तक पहुंच चुका है, लेकिन 8 जून से तेलंगाना में ठहरा हुआ है। इस बीच बिहार के वैशाली में आकाशीय बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान बिजली गिरने से 8 लोगों की जान चली गई। मध्य प्रदेश के राजगढ़ में भी बिजली गिरने से काका-भतीजे की मौत हो गई।

वहीं, राजस्थान के 12 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। दूसरी ओर, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत 8 राज्यों में प्री-मानसून गतिविधियों के बावजूद तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। मौसम विभाग ने मध्य भारत के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक आंधी, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।

Check Also

DUSU Election 2026 Live: मतदान के बीच हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, कैंपस से लेकर सड़कों तक विजय जुलूस पर रोक

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2026 के लिए शुक्रवार को मतदान जारी है। मॉर्निंग ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *