Friday , November 6 2026
Breaking News

इस तारीख को गंभीर चक्रवात में बदलेगा ‘मिचौंग’, इन क्षेत्रों में मचा सकता है तबाही

दक्षिण भारत के कई राज्यों में इस वक्त भारी बारिश के कारण जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इस बारिश का कारण मिचौंग तूफान को माना जा रहा है जो कि जल्द ही एक चक्रवात का रूप ले सकता है। मौसम विभाग की ओर से भी इस चक्रवात को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। आइए जानते हैं कि ये मिचौंग है क्या और कब एक चक्रवाक में बदल जाएगा। ये देश के किन राज्यों पर प्रभाव डाल सकता है।

तमिलनाडु में रेस्क्यू ऑपरेशन

चक्रवात मिचौंग के तट के करीब पहुंचने से चेन्नई के कई हिस्सों में तेज भारी बारिश हुई। इसके साथ ही कांचीपुरम के कई हिस्सों में भी बारिश हो रही है। तमिलनाडु में भारी बारिश के बाद गंभीर जलजमाव के बाद एनडीआरएफ की टीम ने पीरकनकरनई और पेरुंगलथुर के पास तांबरम क्षेत्र से लगभग 15 लोगों को रेस्क्यू किया। तमिलनाड में खतरे के स्तर से ऊपर बह रहे पानी को देखते हुए सुरक्षा कारणों से बेसिन ब्रिज और व्यासरपाडी के बीच पुल नंबर 14 को निलंबित कर दिया गया है।

Check Also

मिशन यूपी-2027: पदयात्राओं के बाद गांव-गांव और घर-घर दस्तक देंगे भाजपा-संघ के कार्यकर्ता, बूथ पर बनेगा साझा मोर्चा

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज ...