Thursday , August 6 2026

मकी और सलमान कनेफायरिंग, धक्शन; गिप्पी ग्रेवाल ने खोला पूरा मामला

पंजाबी सिंगर और एक्टर Gippy Grewal ने पहली बार अपने कनाडा स्थित घर पर हुई फायरिंग को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि जिस समय उनके घर पर गोलियां चलाई गई थीं, तब उन्हें इसकी वजह तक नहीं पता थी। बाद में सोशल मीडिया पर सामने आई पोस्ट से उन्हें इस हमले का कारण मालूम हुआ।

एक टीवी शो में बातचीत के दौरान गिप्पी ग्रेवाल ने कहा कि उनका Salman Khan के साथ कोई करीबी या दोस्ताना रिश्ता नहीं था। उन्होंने बताया कि वह केवल दो बार फिल्म प्रमोशन के सिलसिले में उनके शो में गए थे और एक बार ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम में मुलाकात हुई थी। इसके बावजूद उन्हें सलमान खान का करीबी मानकर निशाना बनाया गया।

गिप्पी ने कहा कि फायरिंग के बाद सामने आई पोस्ट में लिखा गया था कि उन्हें सलमान खान के साथ संबंध रखने की वजह से चेतावनी दी जा रही है। पोस्ट में यह भी कहा गया था कि यदि कोई पंजाबी कलाकार सलमान खान के साथ जुड़ता है, तो उसे इसी तरह के परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

गौरतलब है कि वर्ष 2023 में कनाडा के व्हाइट रॉक इलाके में स्थित गिप्पी ग्रेवाल के घर पर फायरिंग हुई थी। उस समय उनका परिवार भी घर में मौजूद था। हमलावरों ने घर के बाहर खड़ी उनकी लग्जरी कार पर गोलियां चलाई थीं।

घटना के कुछ समय बाद सोशल मीडिया पर Lawrence Bishnoi के नाम से एक पोस्ट सामने आई, जिसमें हमले की जिम्मेदारी ली गई थी। पोस्ट में सलमान खान का जिक्र करते हुए चेतावनी भरा संदेश भी लिखा गया था।

इससे पहले कनाडा में पंजाबी गायक AP Dhillon के घर पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी भी इसी गैंग ने ली थी। वहीं हाल के महीनों में कई पंजाबी कलाकारों और कारोबारियों को रंगदारी और धमकी भरे कॉल मिलने के मामले भी सामने आए हैं।

Check Also

SVC63 में सलमान खान की एंट्री तय? फीस विवाद पर मेकर्स का बयान, शूटिंग टाइमलाइन भी आई सामने

सलमान खान की आगामी फिल्म ‘SVC63’ को लेकर चल रही फीस संबंधी अटकलों पर निर्माताओं ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *