Monday , September 21 2026

गुजरात में केमिकल फैक्टरी में लगी भीषण आग; श्रीलंका से छूटे 21 मछुआरे चेन्नई पहुंचे

इसी साल अक्तूबर में श्रीलंका ने समुद्री सीमा पार करने के आरोप में तीन अलग-अलग घटनाओं में भारत के 64 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया था।
गुजरात के सूरत में बुधवार सुबह एक केमिकल फैक्टरी में भीषण आग लग गई। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर आग बुझाने पहुंची। अभी इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

तमिलनाडु: श्रीलंका की कैद से आजाद हुए मछुआरे चेन्नई पहुंचे
तमिलनाडु: श्रीलंका की कैद से आजाद हुए रामेश्वरम के 21 मछुआरे बुधवार सुबह चेन्नई पहुंच गए। इसी साल अक्तूबर में श्रीलंका ने समुद्री सीमा पार करने के आरोप में तीन अलग-अलग घटनाओं में भारत के 64 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया था। इनमें अधिकतर रामेश्वरम और मंडपम के थे। हालांकि, भारत की तरफ से बातचीत के बाद इन्हें रिहा कर दिया गया।

Check Also

दिल्ली हाईकोर्ट में सात जजों की एंट्री, शपथ के बाद न्यायाधीशों की कुल संख्या 50

दिल्ली हाईकोर्ट में सोमवार को सात न्यायिक अधिकारियों ने पद की शपथ ली। मुख्य न्यायाधीश ...