Friday , September 18 2026

कांवड़ यात्रा मातम में बदली, हरिद्वार की गंगनहर में चार श्रद्धालुओं की डूबकर मौत

कांवड़ यात्रा के दौरान शुक्रवार शाम हरिद्वार में दर्दनाक हादसा हो गया। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में नहाते समय चंडीगढ़ के चार कांवड़ यात्री डूब गए। सूचना मिलते ही जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन चारों को बचाया नहीं जा सका।

पुलिस के अनुसार, गंगनहर में चार युवकों के डूबने की सूचना मिलते ही गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद चारों को बाहर निकालकर जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान शिवांशु (16) पुत्र पवन सिंह, नीतेश पुत्र राजेश, भरत पुत्र हरीश (तीनों निवासी सेक्टर-16/30, चंडीगढ़) और रोहित पुत्र भवानी प्रजापति (निवासी सेक्टर-26, चंडीगढ़) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, चारों कांवड़ यात्रा के लिए हरिद्वार आए थे।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

वहीं, एक अन्य घटना में गंगा के तेज बहाव में बह रहे दो युवकों को एसडीआरएफ की टीम ने समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

Check Also

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को हरिपुर-कालसी स्थित नए यमुना घाट पहुंचे। यहां ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *