Friday , September 18 2026

भारत की टी20 में ऐतिहासिक हार: दूसरे सबसे कम स्कोर पर सिमटी टीम, धोनी की मौजूदगी में टूटा रिकॉर्ड

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मुकाबले में भारत को 125 रन से हराकर इतिहास रच दिया। ट्रेंट ब्रिज में खेले गए मैच में भारतीय टीम महज 76 रन पर सिमट गई, जो टी-20 अंतरराष्ट्रीय में उसका दूसरा सबसे कम स्कोर है। रनों के लिहाज से यह भारत की टी-20 इतिहास की सबसे बड़ी हार भी है।

पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 7 विकेट पर 201 रन बनाए। जवाब में भारतीय बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई और पूरी टीम 76 रन पर ऑलआउट हो गई। इससे पहले भारत की सबसे बड़ी हार 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 80 रन से हुई थी। वहीं टी-20 में भारत का सबसे कम स्कोर 74 रन है, जो उसने 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया था।

भारत की यह लगातार पांचवीं हार भी रही, जो बिना जीत के उसकी सबसे लंबी हार की श्रृंखला बन गई। दूसरी ओर इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ चौथी बार टी-20 में 200 से ज्यादा रन का स्कोर खड़ा किया।

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने लगातार पांचवीं बार टॉस जीतकर रोहित शर्मा की बराबरी कर ली। टी-20 में लगातार सबसे ज्यादा सात टॉस जीतने का भारतीय रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम है।

मैच के दौरान अपना जन्मदिन मना रहे एमएस धोनी भी ट्रेंट ब्रिज स्टेडियम में मुकाबला देखने पहुंचे। बड़ी स्क्रीन पर उनकी तस्वीर दिखते ही दर्शकों ने तालियों से उनका स्वागत किया।

वहीं युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी लगातार दूसरे मैच में फ्लॉप साबित हुए। उन्हें जोफ्रा आर्चर ने महज 13 रन पर विकेटकीपर जोस बटलर के हाथों कैच कराया। दूसरी ओर डेब्यू कर रहे प्रिंस यादव ने अपनी पहली ही गेंद पर जोस बटलर को बोल्ड कर यादगार शुरुआत की। भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा भी सिर्फ 3 रन बनाकर स्टंप आउट हो गए।

Check Also

पीएम मोदी के जन्मदिन पर सीएम रेखा का बड़ा संदेश, 14 अंग दान कर पेश की मिसाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अंगदान ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *