Friday , September 18 2026

IND vs SL: बुमराह नहीं खेलेंगे श्रीलंका टेस्ट सीरीज, चयनकर्ताओं ने आकिब नबी पर जताया भरोसा

श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह घुटने की चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं, जिसके चलते उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया है। उनकी जगह जम्मू-कश्मीर के युवा तेज गेंदबाज आकिब नबी को पहली बार भारतीय सीनियर टेस्ट टीम में शामिल किया गया है।

बीसीसीआई के अनुसार, बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान लगी चोट से पूरी तरह फिट नहीं हो सके। चयनकर्ताओं ने उनके स्थान पर घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन करने वाले आकिब नबी पर भरोसा जताया है।

आकिब नबी ने पिछले दो रणजी ट्रॉफी सीजन में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 104 विकेट हासिल किए। 2025-26 रणजी सीजन में उन्होंने 60 विकेट लेकर जम्मू-कश्मीर को पहली बार रणजी ट्रॉफी चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। हाल ही में इंडिया-ए के श्रीलंका दौरे पर भी उन्होंने दो प्रथम श्रेणी मुकाबलों में 6 विकेट लिए थे।

अब तक आकिब नबी 43 प्रथम श्रेणी मैचों में 162 विकेट ले चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने 36 लिस्ट-ए मुकाबलों में 56 विकेट और 39 टी20 मैचों में 43 विकेट अपने नाम किए हैं।

श्रीलंका दौरे पर भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी शुभमन गिल करेंगे, जबकि केएल राहुल उपकप्तान होंगे। टीम में रवींद्र जडेजा की वापसी हुई है और मध्य प्रदेश के स्पिन ऑलराउंडर सारांश जैन को भी पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। यह सीरीज भारत के लिए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के लिहाज से काफी अहम मानी जा रही है।

Check Also

एप्पल मैनेजर हत्याकांड: एक पुलिसकर्मी को सजा, दूसरे को राहत; कोर्ट के फैसले पर पत्नी कल्पना नाराज

करीब आठ साल पुराने एप्पल के एरिया मैनेजर विवेक तिवारी हत्याकांड में जिला जज कोर्ट ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *