Friday , September 18 2026

सरकारी नौकरी का पहला कदम, UPSSSC PET 2026 के आवेदन शुरू; जानें पूरी प्रक्रिया और योग्यता

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 3 अगस्त से शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश सरकार की ग्रुप ‘सी’ की विभिन्न भर्तियों में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी 1 सितंबर 2026 तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) कराना अनिवार्य है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि ओटीआर के दौरान दर्ज मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी बाद में बदले नहीं जा सकेंगे, इसलिए सही जानकारी भरना जरूरी है।

पात्रता और आयु सीमा
पीईटी 2026 के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना आवश्यक है। 1 जुलाई 2026 के अनुसार न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

आवेदन शुल्क

  • सामान्य/ओबीसी: ₹185
  • एससी/एसटी: ₹95
  • दिव्यांग: ₹25

परीक्षा पैटर्न
पीईटी 2026 वस्तुनिष्ठ (MCQ) आधारित परीक्षा होगी, जिसमें 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा 2 घंटे की होगी। प्रत्येक सही उत्तर पर 1 अंक मिलेगा, जबकि गलत उत्तर पर 1/4 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी।

क्यों जरूरी है PET?
UPSSSC की ग्रुप ‘सी’ की विभिन्न भर्तियों में शामिल होने के लिए PET अनिवार्य प्रारंभिक पात्रता परीक्षा है। इसी परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर अभ्यर्थियों को आगे की मुख्य भर्ती परीक्षाओं के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाता है। आयोग के अनुसार, PET 2026 का स्कोर तीन वर्ष तक मान्य रहेगा।

Check Also

100% टैरिफ की तलवार भारत पर लटकी, कब से लागू हो सकता है अमेरिकी एक्शन और क्या होगा असर?

रूस से कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका 100 फीसदी तक अतिरिक्त आयात शुल्क ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *