Tuesday , September 15 2026

दिल्ली मेट्रो यात्रियों के लिए जरूरी खबर: आज फिर प्रभावित रहेगा संचालन, DMRC ने जारी की सलाह

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने गुरुवार को भी राजधानी के 16 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास अस्थायी रूप से बंद रखने का फैसला किया है। सुबह 7:30 बजे से लागू यह व्यवस्था अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी। हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट जैसे प्रमुख इंटरचेंज स्टेशनों पर यात्रियों को ट्रेन बदलने की सुविधा मिलती रहेगी।

DMRC ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले नवीनतम अपडेट देखने और उसी के अनुसार अपनी योजना बनाने की अपील की है। ट्रेनों का संचालन जारी रहेगा, लेकिन बंद स्टेशनों पर उनका ठहराव नहीं होगा।

इन स्टेशनों पर प्रवेश और निकास बंद

  • लोक कल्याण मार्ग
  • राजीव चौक
  • पटेल चौक
  • रामकृष्ण आश्रम मार्ग
  • बाराखंभा रोड
  • सुप्रीम कोर्ट
  • सेवा तीर्थ
  • जनपथ
  • मंडी हाउस
  • सेंट्रल सेक्रेटेरिएट
  • आईटीओ
  • दिल्ली गेट
  • इंद्रप्रस्थ
  • खान मार्केट
  • जोर बाग
  • शिवाजी स्टेडियम
  • सुविधा रहेगी जारी

DMRC के अनुसार राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशनों पर यात्री लाइन बदल सकेंगे, लेकिन इन स्टेशनों से बाहर निकलने या अंदर प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी।

लगातार तीसरी बार प्रभावित हुआ संचालन

चार दिनों के भीतर यह तीसरा मौका है, जब सुरक्षा कारणों से राजधानी के कई प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर पाबंदी लगाई गई है। इससे दफ्तर, अदालत, कॉलेज और अन्य संस्थानों में आने-जाने वाले हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पिछले दिन भी स्टेशन बंद रहने के कारण बड़ी संख्या में यात्रियों को वैकल्पिक परिवहन का सहारा लेना पड़ा। कई स्थानों पर ऑटो और कैब किराए बढ़ने की शिकायतें भी सामने आईं। DMRC ने यात्रियों से सहयोग बनाए रखने और आधिकारिक सूचनाओं पर नजर रखने की अपील की है।

Check Also

राम मंदिर में अब नहीं चलेगी मनमानी! अंदर की बात बाहर बताने पर कार्रवाई, पुजारियों पर भी शिकंजा

राम मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं में बदलाव के साथ अब आंतरिक सूचनाओं की गोपनीयता को ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *