Friday , November 6 2026
Breaking News

चीनी मोबाइल ऐप्स पर नजर रखने के लिए जल्द बड़ा कदम उठा सकती हैं भारत सरकार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कहा कि सरकारी विभाग और भारतीय रिजर्व बैंक आसान तरीके से लोन देकर लोगों के साथ धोखाधड़ी करने वाले चीनी मोबाइल ऐप्स पर नजर रखने के लिए कदम उठा रहे हैं.

 शून्यकाल के दौरान यह मुद्दा तृणमूल कांग्रेस के एक सांसद ने उठाया था. उन्होंने कहा कि लोगों को लोन देकर धोखा देने वाले ऐप्स के खिलाफ एक्शन लिया गया है.

मंत्री ने कहा कि उन्होंने पिछले छह-सात महीनों में चीनी लोन ऐप्स के लोगों के साथ धोखाधड़ी करने के मुद्दे पर कई बैठकें की हैं. उन्होंने बताया कि इन बैठकों में केंद्रीय बैंक के प्रतिनिधि, उनके मंत्रालय के अधिकारी और कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय के अधिकारी शामिल हुए थे.

सीतारमण ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की नजर में ऐसे बहुत सारे ऐप्स आए हैं, जिनका गलत इस्तेमाल किया गया है.ऐसे ऐप्स को रोकने के लिए मिलकर कोशिशें की जा रही हैं.  देश की सुरक्षा और अखंडता के लिए गलत माने जाने वाले और लोगों को नुकसान पहुंचाने वाले ऐप्स को ब्लॉक करने का आदेश जारी करती है.

Check Also

मिशन यूपी-2027: पदयात्राओं के बाद गांव-गांव और घर-घर दस्तक देंगे भाजपा-संघ के कार्यकर्ता, बूथ पर बनेगा साझा मोर्चा

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज ...