Saturday , November 7 2026
Breaking News

गोरखपुर के छात्र की कोटा में पीट-पीटकर हत्या, जेईई की तैयारी कर रहा था 17 साल का सत्यवीर

इंजीनियरिंग की संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) की तैयारी कर रहे गोरखपुर के छात्र सत्यवीर उर्फ राजीव (17) की कुछ युवकों ने रॉड व लोहे की जंजीरों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

पुलिस ने बताया, चाय की दुकान के पास सोमवार शाम कुछ युवकों ने सत्यवीर को बेरहमी से पीटा। हमले के बाद सत्यवीर अपने कमरे में चला गया था, पर अंदरूनी चोटों के कारण रात में तबीयत बिगड़ गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस उप अधीक्षक भवानी सिंह ने बताया, सत्यवीर दो साल से कोटा में कोचिंग ले रहा था। हमले में 7-8 कोचिंग छात्रों के शामिल होने का संदेह है।

Check Also

धर्मांतरण प्रकरण में एसटीएफ की जांच तेज: दो डॉक्टरों के जाकिर नाईक से संपर्क का दावा, इंटीग्रल यूनिवर्सिटी तक पहुंची जांच

उत्तर प्रदेश के आगरा में वायु प्रदूषण लगातार गंभीर होता जा रहा है। सड़कों की ...