Monday , October 12 2026

Gold-Silver Price Hike: कमजोर डॉलर ने बढ़ाई चमक, सोने में 4,300 और चांदी में 10 हजार रुपये का उछाल

नई दिल्ली में गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली। 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 4,300 रुपये बढ़कर 1,62,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के तीन महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। वहीं, चांदी भी 10,000 रुपये की छलांग लगाकर 2,45,000 रुपये प्रति किलोग्राम के सात सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई।

कमजोर अमेरिकी डॉलर और अमेरिकी ट्रेजरी प्रतिफल में गिरावट को कीमती धातुओं की तेजी की प्रमुख वजह माना जा रहा है। डॉलर और बॉन्ड यील्ड में कमजोरी के कारण निवेशकों का रुझान सोने जैसी सुरक्षित संपत्तियों की ओर बढ़ा।

बुधवार को सोना 1,58,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, जबकि गुरुवार को इसमें 4,300 रुपये की बड़ी बढ़त दर्ज की गई। इससे पहले 26 मई को सोना करीब 1,62,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंचा था।

चांदी भी तेजी के साथ 2,35,000 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 2,45,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इस तरह एक ही दिन में चांदी के भाव में 10,000 रुपये का उछाल दर्ज किया गया।

हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में बाद में मुनाफावसूली और बढ़ती महंगाई की चिंताओं के बीच सोने की कीमतों पर दबाव भी देखने को मिला।

Check Also

कैंसर की दवाएं हो सकती हैं सस्ती, गैर-अनुसूचित दवाओं के ट्रेड मार्जिन पर सरकार का बड़ा कदम

कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली महंगी दवाओं को लेकर सरकार ने बड़ा कदम ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *