Monday , November 2 2026
Breaking News

डोमिनिकन रिपब्लिक के लग्जरी बीच रिजॉर्ट में आग, बड़े हादसे से टली त्रासदी

डोमिनिकन रिपब्लिक के बीचफ्रंट रिजॉर्ट में आग, इतालवी महिला पर्यटक की मौत; 1700 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू

कैरेबियाई देश डोमिनिकन रिपब्लिक के लोकप्रिय पर्यटन स्थल बायाहीबे स्थित एक बीचफ्रंट रिजॉर्ट में भीषण आग लग गई। हादसे में इटली की एक महिला पर्यटक की मौत हो गई, जबकि करीब 1700 पर्यटकों और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

मृतक की पहचान फ्रांसेस्का वैलेंटिनो के रूप में हुई है। आग विवा विंडहैम डोमिनिकस बीच होटल में लगी थी। राहत एजेंसी DAEH के अनुसार, तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि छह अन्य का मौके पर ही इलाज किया गया।

फायर ब्रिगेड ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अधिकारियों के मुताबिक होटल की छत का कुछ हिस्सा ताड़ (पाम) के पत्तों से बना था, जिससे आग तेजी से फैल गई। तेज हवाओं ने भी आग को बढ़ाने में भूमिका निभाई। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

लंदन में दो ट्रेनों की टक्कर, 1 की मौत; 89 घायल

ब्रिटेन के बेडफोर्ड क्षेत्र में शुक्रवार शाम दो ट्रेनों की टक्कर में एक ट्रेन चालक की मौत हो गई, जबकि 89 लोग घायल हुए हैं। इनमें 11 की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद राहत-बचाव अभियान चलाया गया और रेलवे सेवाएं अस्थायी रूप से प्रभावित रहीं।

ऑस्ट्रेलिया में पहली बार H5 बर्ड फ्लू की पुष्टि

ऑस्ट्रेलिया में पहली बार H5 बर्ड फ्लू स्ट्रेन मिलने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही यह वायरस अब दुनिया के सभी महाद्वीपों तक पहुंच चुका है। संक्रमण पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में एक प्रवासी समुद्री पक्षी में पाया गया है। मामले को देखते हुए सरकार और स्वास्थ्य एजेंसियों ने सतर्कता बढ़ा दी है।

Check Also

नेतन्याहू के लिए बढ़ीं मुश्किलें: इस्राइल चुनाव में बहुमत से दूर सभी दल, नई सरकार बनाने को लेकर बढ़ी सियासी हलचल

इस्राइल चुनाव के अंतिम नतीजों में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के गठबंधन को बहुमत नहीं मिला ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *