Thursday , August 6 2026

पीस डील के बाद भी नहीं थमा संघर्ष: लेबनान पर इजराइली हमला, मंत्री का भड़काऊ बयान

ईरान और अमेरिका के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर होने के एक दिन बाद भी मध्य पूर्व में तनाव कम नहीं हुआ। इजराइल ने शुक्रवार को लेबनान में बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए, जिनमें कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई। वहीं, हिजबुल्लाह के हमले में 4 इजराइली सैनिकों के मारे जाने के बाद इजराइल के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन गवीर ने कहा कि “पूरा लेबनान जलना चाहिए।”

इजराइली सेना (IDF) के अनुसार, गुरुवार रात से दक्षिणी और पूर्वी लेबनान में 80 से अधिक ठिकानों को निशाना बनाया गया। सेना का दावा है कि हमलों में हिजबुल्लाह के कई लड़ाके मारे गए और उसके कमांड सेंटर व सैन्य ढांचे तबाह किए गए।

उधर, हिजबुल्लाह ने भी दक्षिणी लेबनान में इजराइली सेना पर जवाबी हमला किया, जिसमें 4 सैनिकों की मौत और कई अन्य घायल हो गए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव और बढ़ गया है।

इस बीच, अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड में प्रस्तावित वार्ता भी टल गई है। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लेबनान में जारी इजराइली सैन्य कार्रवाई इसकी प्रमुख वजह हो सकती है। CNN के अनुसार, ईरान ने स्पष्ट किया है कि लेबनान में हमले रुकने की गारंटी मिलने के बाद ही वह आगे की बातचीत करेगा।

वहीं, इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने संकेत दिए हैं कि हिजबुल्लाह से खतरा खत्म होने तक दक्षिणी लेबनान में सैन्य कार्रवाई और तैनाती जारी रहेगी।

Check Also

प्रदीप रावत के निधन पर छलका आमिर खान का दर्द, गजनी को लेकर कही दिल छू लेने वाली बात

दिग्गज अभिनेता प्रदीप रावत के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। 74 ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *