Friday , November 6 2026
Breaking News

निकोसिया में बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर-“वैश्विक अर्थव्यवस्था में भारत का दबदबा…”

साइप्रस की राजधानी निकोसिया में शुक्रवार को एक बिजनेस इवेंट को संबोधित करते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में भारत का दबदबा बढ़ता जा रहा है। भारत को प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के लिए महत्वपूर्ण स्थान बनाने में मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों और सुधारों ने योगदान दिया।

जयशंकर ने आगे कहा, हम अपने इतिहास में सर्वाधिक एफडीआई प्रवाह प्राप्त कर रहे हैं। अब हम करीब 100 यूनिकॉर्न की मेजबानी कर रहे हैं। वर्तमान में हमारे पास यूनिकॉर्न्स की तीसरी सबसे बड़ी संख्या है।

जयशंकर ने आगे कहा, कोविड महामारी के दौरान हम टीकों के निर्माण के सबसे बड़े वैश्विक केंद्रों में से एक थे और हमने 100 देशों को टीकों की आपूर्ति की।उन्होंने कहा, जी20 के लिए हमारा आदर्श वाक्य वसुधैव कुटुंबकम है। इसे हमने कोविड महामारी के दौरान व्यवहार में लाया है।

विदेश मंत्री ने कहा, वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में भारत आज एक भरोसेमंद भागीदार है। हम व्यापार को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) पर काम कर रहे हैं; यूरोपीय संघ के साथ बातचीत चल रही है।

Check Also

मिशन यूपी-2027: पदयात्राओं के बाद गांव-गांव और घर-घर दस्तक देंगे भाजपा-संघ के कार्यकर्ता, बूथ पर बनेगा साझा मोर्चा

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज ...