Saturday , November 7 2026
Breaking News

घने कोहरे के चलते यूपी में बढ़ा हादसों का खतरा, आज सुबह हुए हादसों में 6 लोगों की मौत

यूपी की सड़कों पर कोहरा कहर ढाने लगा है। सोमवार की सुबह अलग-अलग हादसों में छह लोगों की मौत हो गई।  कन्नौज की सात छात्राएं और औरैया, कानपुर देहात, उन्नाव के लोग शामिल हैं।

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर औरैया के उमरैन में एक ट्रक और बस की भिड़ंत हो गई जिसमें बस ड्राइवर पप्पू यादव (निवासी मथुरा) और दो यात्रियों की मौत हो गई। यात्रियों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है।

एक्सप्रेस वे पर एक कार को बचाने के चक्कर में ट्रक डिवाइडर पर उछलते हुए बस से जा टकराया। घायलों को इलाज के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है।

कन्नौज के चिबरामऊ के पास ट्रक की टक्कर से बोलेरो में सवार सात छात्राएं घायल हो गईं। कन्नौज पुलिस के मुताकि ये छात्राएं परीक्षा देने अपने कॉलेज जा रही थीं।

हादसे में ड्राइवर की मौत हो गई जबकि क्लीनर बुरी तरह घायल हो गया। जिले के पुरवा-दही चौकी रोड पर एक अन्य ट्रक डंपर से टकरा गया। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए।

Check Also

धर्मांतरण प्रकरण में एसटीएफ की जांच तेज: दो डॉक्टरों के जाकिर नाईक से संपर्क का दावा, इंटीग्रल यूनिवर्सिटी तक पहुंची जांच

उत्तर प्रदेश के आगरा में वायु प्रदूषण लगातार गंभीर होता जा रहा है। सड़कों की ...