Saturday , September 19 2026

Datia Bye Election Result: कांग्रेस जीत के करीब, 12वें राउंड में भाजपा पर 12,607 वोटों की बड़ी बढ़त

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। 12वें राउंड की गिनती पूरी होने के बाद कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी पर 12,607 वोटों की बढ़त बना ली है। लगातार बढ़त के चलते कांग्रेस जीत के बेहद करीब पहुंच गई है, जबकि भाजपा पिछड़ती नजर आ रही है।

मतगणना के दौरान शुरुआती दौर से ही कांग्रेस को बढ़त मिलती रही। 11वें राउंड तक पार्टी 12,221 वोटों से आगे थी, जिसे 12वें राउंड में बढ़ाकर 12,607 वोट कर दिया गया। इससे पहले नौवें राउंड के बाद कांग्रेस 9,519 वोटों और आठवें राउंड के बाद 6,583 वोटों की बढ़त पर थी।

उधर, भोपाल स्थित कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में रुझानों के बीच जश्न शुरू हो गया है। कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों के साथ जीत का उत्सव मनाते नजर आए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और राहुल गांधी के समर्थन में भी नारे लगाए गए।

इस बीच नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कांग्रेस की जीत का दावा करते हुए कहा कि दतिया उपचुनाव का परिणाम 2028 के विधानसभा चुनाव की दिशा तय करेगा। वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने भरोसा जताया कि अंतिम परिणाम भाजपा के पक्ष में आएगा।

मतगणना अभी जारी है और अंतिम नतीजे आने बाकी हैं। फिलहाल 12वें राउंड के बाद कांग्रेस ने निर्णायक बढ़त बना ली है।

Check Also

यूपी में जेन-जी युवाओं का हंगामा: चंद्रशेखर के बयान के बाद टूटी बैरिकेडिंग, उग्र होकर अंदर घुसे प्रदर्शनकारी

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के मिश्रिख में शुक्रवार को आजाद समाज पार्टी की सामाजिक ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *