Wednesday , August 5 2026

CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के प्रदर्शन पर राष्ट्रपति ने जताई खुशी, महिला खिलाड़ियों की सराहना

ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के शानदार प्रदर्शन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने खिलाड़ियों को बधाई दी है। भारत ने इस बार 13 स्वर्ण समेत कुल 39 पदक जीतकर अपना अभियान समाप्त किया। राष्ट्रपति ने विशेष रूप से महिला खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि भारत के 13 स्वर्ण पदकों में से आठ गोल्ड बेटियों ने देश की झोली में डाले, जो पूरे देश के लिए गर्व की बात है।

राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि भारतीय खिलाड़ियों ने ग्लासगो में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने सभी 39 पदक विजेताओं और पूरे भारतीय दल को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि खिलाड़ी भविष्य के अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में भी देश का नाम रोशन करेंगे।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के लिए मुक्केबाज सबसे सफल रहे। भारतीय बॉक्सरों ने कुल 10 पदक, जिनमें सात स्वर्ण शामिल हैं, अपने नाम किए। महिला मुक्केबाजों ने अकेले पांच गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया।

वहीं, जूडो में भी भारत ने पहली बार दो स्वर्ण पदक जीते। अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने गोल्ड, जबकि यामिनी मौर्या ने सिल्वर और उन्नति शर्मा ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।

इसके अलावा, मीराबाई चानू लगातार तीसरे कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली दुनिया की पहली वेटलिफ्टर बनीं। वहीं, गुलवीर सिंह एक ही कॉमनवेल्थ गेम्स में दो पदक जीतने वाले भारत के पहले ट्रैक एंड फील्ड एथलीट बने। भारत का 39 पदकों का यह अभियान हाल के वर्षों के सबसे यादगार प्रदर्शनों में गिना जा रहा है।

Check Also

सुनेत्रा पवार पर विवादित टिप्पणी से बढ़ा राजनीतिक तापमान, कांग्रेस और NCP के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज

महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को लेकर कांग्रेस की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने नया ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *