Friday , November 6 2026
Breaking News

CWG 2026: रिंग में उतरने से पहले कैसे तैयार होते हैं मुक्केबाज? प्रीति पवार ने बताए वेट कंट्रोल के सीक्रेट

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाली मुक्केबाज प्रीति पवार ने मुकाबले से पहले वजन नियंत्रित करने की प्रक्रिया और खिलाड़ियों की तैयारी को लेकर अहम जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि बॉक्सिंग में सही वजन बनाए रखना प्रदर्शन के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है और इसके लिए खिलाड़ियों को विशेष रणनीति अपनानी पड़ती है।

प्रीति पवार ने बताया कि वह मुकाबले से पहले करीब एक से डेढ़ किलोग्राम तक वजन कम करती हैं। इसके लिए खानपान पर विशेष ध्यान दिया जाता है। वेट-इन पूरा होने के बाद सबसे पहले शरीर को दोबारा हाइड्रेट किया जाता है और आवश्यक पोषण दिया जाता है, ताकि मुकाबले के दौरान प्रदर्शन प्रभावित न हो।

उन्होंने कहा कि वजन मापने और मुकाबले के बीच मिलने वाले समय का उपयोग रिकवरी के लिए किया जाता है। इस दौरान शरीर में पानी की कमी पूरी करने, सही भोजन लेने, आराम करने और मानसिक रूप से खुद को तैयार करने पर फोकस रहता है। प्रीति के अनुसार, वह मैच से पहले विजुअलाइजेशन तकनीक का भी इस्तेमाल करती हैं, जिससे आत्मविश्वास और एकाग्रता बढ़ती है।

प्रीति ने आगामी एशियन गेम्स को चुनौतीपूर्ण बताते हुए कहा कि एशिया में कई मजबूत मुक्केबाज हैं, लेकिन पिछले अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों का अनुभव उनके लिए काफी मददगार साबित होगा। उन्होंने बताया कि कोचिंग स्टाफ के साथ मिलकर कमजोर पहलुओं पर काम किया जा रहा है और एशियन गेम्स के लिए विशेष रणनीति तैयार की जा रही है।

रिंग के बाहर प्रीति पवार क्विलिंग और कैलीग्राफी की शौकीन हैं। उनका कहना है कि ये रचनात्मक गतिविधियां उन्हें मानसिक तनाव से दूर रखती हैं और प्रतियोगिताओं के दबाव को कम करने में मदद करती हैं।

Check Also

IND vs NZ Live: न्यूजीलैंड ने 14 ओवर में बनाए 71 रन, साइफर्ट क्रीज पर जमे; भारत को दूसरी सफलता

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार को ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *