Thursday , August 13 2026

CSL Apprentice Recruitment 2026: ग्रेजुएट-डिप्लोमा अप्रेंटिस के 139 पदों के लिए आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (CSL) ने ग्रेजुएट और टेक्नीशियन (डिप्लोमा) अप्रेंटिस के 139 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 12 अगस्त से 1 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन CSL की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से किया जा सकेगा।

केवल केरल के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

CSL Apprentice Recruitment 2026 के लिए केवल केरल के निवासी उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार ने अपनी निर्धारित शैक्षणिक योग्यता 2022, 2023, 2024, 2025 या 2026 में प्राप्त की होनी चाहिए। इन वर्षों से पहले या बाद में योग्यता हासिल करने वाले अभ्यर्थी आवेदन के पात्र नहीं होंगे।

शैक्षणिक योग्यता

ग्रेजुएट अप्रेंटिस: उम्मीदवार के पास संबंधित इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी विषय में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से BE/BTech डिग्री होनी चाहिए।

टेक्नीशियन (डिप्लोमा) अप्रेंटिस: संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में डिप्लोमा होना जरूरी है। वहीं, कमर्शियल प्रैक्टिस पद के लिए कमर्शियल प्रैक्टिस में डिप्लोमा मांगा गया है।

यदि योग्यता के अंक CGPA, OGPA या CPI के रूप में हैं, तो उन्हें संबंधित विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार प्रतिशत में परिवर्तित किया जाएगा।

आयु सीमा और जरूरी शर्तें

उम्मीदवार की आयु 1 सितंबर 2026 को कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए। इसके अलावा, जो अभ्यर्थी पहले किसी सरकारी, सार्वजनिक क्षेत्र या निजी संस्थान में अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण कर चुके हैं या वर्तमान में प्रशिक्षण ले रहे हैं, वे इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर सकते।

मेरिट के आधार पर होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेरिट सूची के अनुसार किया जाएगा। समान अंक होने की स्थिति में पहले योग्यता प्राप्त करने वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके बाद भी अंक समान रहने पर अधिक आयु वाले उम्मीदवार को वरीयता मिलेगी।

चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के दौरान शैक्षणिक प्रमाणपत्र, अंकपत्र, आयु प्रमाण, जाति प्रमाणपत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। प्रशिक्षण शुरू होने से पहले मेडिकल फिटनेस भी पूरी करनी होगी।

ऐसे करें आवेदन

  • CSL की आधिकारिक करियर वेबसाइट पर जाएं।
  • पहले से रजिस्ट्रेशन नहीं है तो One Time Registration (OTR) करें।
  • लॉगिन करके Graduate/Technician Apprentice Recruitment 2026 लिंक पर जाएं।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें।
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और फॉर्म का प्रीव्यू जांच लें।
  • आवेदन सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट या PDF सुरक्षित रख लें।

आवेदन की अंतिम तिथि: 1 सितंबर 2026

Check Also

Bihar Teacher Vacancy 2026: जेईई-नीट कोचिंग के लिए निकली भर्ती, फिजिक्स-केमिस्ट्री समेत इन विषयों में मौका

BSEB Recruitment 2026 बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने जेईई और नीट की तैयारी कराने ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *