Saturday , August 22 2026

CRPF का बड़ा एक्शन: CAPF बिल के खिलाफ मैसेज शेयर करने वाले DIG सस्पेंड

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने अपने एक वरिष्ठ अधिकारी, DIG बीसी पात्रा को सस्पेंड कर दिया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने हाल ही में CAPF बिल पारित होने के दौरान सरकार के खिलाफ सोशल मीडिया पर कंटेंट शेयर किया था।

अधिकारियों के अनुसार, बीसी पात्रा वर्तमान में अगरतला स्थित CRPF के त्रिपुरा सेक्टर मुख्यालय में तैनात हैं। वे 1994 बैच के CRPF कैडर अधिकारी हैं और हाल ही में नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) में डेप्युटेशन पूरा कर वापस CRPF में लौटे थे।

प्रारंभिक जांच पूरी होने तक पात्रा को CCS (CCA) नियम, 1965 के तहत निलंबित किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की विभागीय जांच जारी है।

बताया जा रहा है कि CAPF कैडर अधिकारियों के एक वर्ग ने इस बिल को भेदभावपूर्ण बताया था। इसी दौरान सोशल मीडिया पर सरकार के खिलाफ साझा की गई सामग्री को लेकर पात्रा के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

करीब 10 लाख जवानों वाली केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) में कैडर अधिकारियों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई का यह पहला मामला माना जा रहा है।

Check Also

परिचित ऑटो चालक के साथ आया था बैंककर्मी मानस, फिर गन पॉइंट पर अगवा कर हत्या

गोमतीनगर में पत्नी दिव्या मिश्रा और उनकी बहन तूलिका की गोली मारकर हत्या करने के ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *