Monday , September 21 2026

AIIMS CRE 5 पुनर्परीक्षा का पूरा कार्यक्रम जारी, 31 अगस्त से शुरू होगी परीक्षा; देखें ग्रुपवार शेड्यूल

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली ने कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन (CRE)-5 के चयनित ग्रुप कोड के लिए पुनर्परीक्षा (Re-Exam) का शेड्यूल जारी कर दिया है। कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) 31 अगस्त और 1 सितंबर 2026 को अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित होगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को नया एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा, क्योंकि केवल वही प्रवेश के लिए मान्य होगा।

AIIMS द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 31 अगस्त की सुबह की शिफ्ट में ग्रुप 3 (डाटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड-ए/जेएए/एलडीसी/यूडीसी) और ग्रुप 32 (जूनियर मेडिकल रिकॉर्ड ऑफिसर/रिसेप्शनिस्ट) की परीक्षा होगी। वहीं शाम की शिफ्ट में ग्रुप 28 (असिस्टेंट सिक्योरिटी ऑफिसर) और ग्रुप 33 (जूनियर वार्डन/वार्डन) के अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। 1 सितंबर की सुबह की शिफ्ट में ग्रुप 20 (पर्सनल असिस्टेंट/स्टेनोग्राफर/प्राइवेट सेक्रेटरी), ग्रुप 48 (टेलीफोन ऑपरेटर) और ग्रुप 58 (सोशल सिक्योरिटी ऑफिसर/मैनेजर ग्रेड-II/सुपरिंटेंडेंट) की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

एम्स ने स्पष्ट किया है कि सभी उम्मीदवारों को अपनी-अपनी शिफ्ट के लिए अलग एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की दो प्रिंट कॉपी और एक मूल वैध फोटो पहचान पत्र साथ लेकर जाना अनिवार्य होगा। एडमिट कार्ड डाक से नहीं भेजे जाएंगे और इन्हें केवल आधिकारिक भर्ती वेबसाइट पर लॉगिन करके डाउनलोड किया जा सकेगा।

जिन उम्मीदवारों ने एक से अधिक ग्रुप कोड के लिए आवेदन किया है, उन्हें अलग-अलग दिन या अलग शिफ्ट में परीक्षा देनी पड़ सकती है। AIIMS ने बताया कि एक शिफ्ट में अधिकतम दो ग्रुप की परीक्षा आयोजित की जाएगी और ऐसे उम्मीदवारों को कंप्यूटर स्क्रीन पर दोनों प्रश्नपत्र क्रमवार दिखाई देंगे।

संस्थान ने यह भी साफ किया है कि परीक्षा केंद्र, तारीख या शिफ्ट में बदलाव के किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे एडमिट कार्ड पर दिए गए रिपोर्टिंग टाइम और अन्य दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए समय से परीक्षा केंद्र पहुंचें।

Check Also

टाटा ग्रुप में बढ़ा विवाद: TEDT ने कानूनी खर्च उठाने से किया इनकार, चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति से जुड़ा मामला

इंजीनियरिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एचआईटीईएस (HITES) में ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *