Sunday , September 20 2026

विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान झड़प, दो पक्षों में विवाद के बाद फायरिंग, मौके पर अफरा-तफरी

मुरादाबाद में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के दौरान विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर दो पक्षों में झड़प हो गई। एक बीच एक युवक ने फायरिंग कर दी। इससे अफरातफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच दोनों पक्षों को शांत करवाया। अधिकारियों ने बताया कि कटघर थाना क्षेत्र के देवापुर में शनिवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम चल रहा था।

तभी दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर उनमें बहस के बाद मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि इस बीच एक युवक ने फायरिंग कर दी। इससे हंगामा मच गया। फायरिंग और विवाद की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को शांत करवाने की कोशिश की लेकिन वह आरोपी की गिरफ्तारी पर अड़ गए। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। फायरिंग करने वाला युवक मौके से फरार हो गया। वह भाजपा नेता बताया जा रहा है।

Check Also

अयोध्या में रामलला के संघर्षकाल की झलक: टेंट से अस्थायी मंदिर तक की गाथा श्रद्धालुओं के लिए होगी उपलब्ध

अयोध्या स्थित भव्य राम मंदिर में रामलला के दर्शन करने पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को अब ...