Friday , November 6 2026
Breaking News

भाजपा के विधायक दिबा चंद्र हरंगखावल ने अपने पद से दिया इस्तीफा पार्टी ने कहा-“आगामी चुनाव की…”

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक दिबा चंद्र हरंगखावल ने बुधवार को विधानसभा से इस्तीफा दे दिया। इसके साथ वे सातवें विधायक बन गए हैं जिन्होंने इस साल राज्य में सत्ताधारी गठबंधन को छोड़ा है।

धलाई के करमचेरा से आदिवासी विधायक हरंगखावल ने राज्य में विधानसभा चुनाव से महीनों पहले अपने इस्तीफे के लिए व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया है। संवाददाताओं से बात करते हुए उन्होंने कहा, आज, विधानसभा अध्यक्ष रतन चक्रवर्ती मौजूद नहीं थे।

उन्होंने कहा, मैंने अभी तक अपने कदम के बारे में फैसला नहीं किया, लेकिन मैं निश्चित रूप से राजनीति में रहूंगा, क्योंकि मैं एक राजनीतिक व्यक्ति हूं।हरंगखावल के अलावा इस साल की शुरुआत में वरिष्ठ नेता आशीष कुमार साहा ने भी भाजपा विधायक के रूप में इस्तीफा दे दिया था।

इसके साथ भाजपा ने इस साल अपने चार विधायक खो दिए।  राज्य में भाजपा की सहयोगी इंडिजीनियस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) के भी तीन विधायकों धनंजय त्रिपुरा, बृषकेतु देबबर्मा और मेवार कुमार जमातिया ने इस्तीफा दे दिया था।

Check Also

मिशन यूपी-2027: पदयात्राओं के बाद गांव-गांव और घर-घर दस्तक देंगे भाजपा-संघ के कार्यकर्ता, बूथ पर बनेगा साझा मोर्चा

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज ...