Friday , October 2 2026

Bihar STET Dummy Admit Card: दूसरा डमी कार्ड जारी, डाउनलोड की अंतिम तारीख जानें; ऐसे करें करेक्शन

बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB) ने बिहार शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 का दूसरा डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी इसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। दूसरा डमी एडमिट कार्ड 1 से 7 अक्तूबर 2026 तक उपलब्ध रहेगा।

अभ्यर्थियों को डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज सभी जानकारियों की अच्छी तरह जांच करने की सलाह दी गई है। यदि नाम, जन्मतिथि, विषय, फोटो, हस्ताक्षर या अन्य किसी विवरण में गलती है, तो निर्धारित अवधि के दौरान उसमें सुधार किया जा सकता है।

7 अक्तूबर तक कर लें सुधार

बोर्ड के अनुसार, अभ्यर्थी अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से पोर्टल पर लॉगिन कर आवश्यक सुधार कर सकते हैं। सुधार की प्रक्रिया पूरी करने के बाद जानकारी को दोबारा जांच लें। निर्धारित अंतिम तिथि बीत जाने के बाद संशोधन का अवसर नहीं दिया जाएगा।

इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे अंतिम दिन का इंतजार न करें और समय रहते अपने डमी एडमिट कार्ड में दर्ज विवरण की जांच कर लें।

ऐसे डाउनलोड करें दूसरा डमी एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले BSEB की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाएं।
  • होम पेज पर दिए गए एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • STET Second Dummy Admit Card 2026 के लिंक को चुनें।
  • अब आवेदन संख्या, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके लॉगिन करें।
  • लॉगिन करने के बाद डमी एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • एडमिट कार्ड में दर्ज सभी विवरण ध्यान से जांचें।
  • इसे डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

डमी एडमिट कार्ड में गलती होने पर क्या करें?

डमी एडमिट कार्ड में किसी तरह की त्रुटि मिलने पर अभ्यर्थी निर्धारित अवधि के भीतर अपने लॉगिन के माध्यम से जरूरी सुधार कर सकते हैं। सुधार की अंतिम तारीख 7 अक्तूबर 2026 है। इसके बाद संशोधन का अवसर नहीं मिलेगा।

Check Also

मेस के खाने की जांच में बड़ा खुलासा, दून विश्वविद्यालय में नौ नमूने फेल; संचालक को नोटिस

दून विश्वविद्यालय की मेस में खाने को लेकर शिकायतों के बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *