Saturday , August 1 2026

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में बड़ा अपडेट, डीवी और पीएसटी के लिए 76 हजार से अधिक उम्मीदवार चयनित

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने आरक्षी नागरिक पुलिस (सिपाही) एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। 32,679 रिक्त पदों के लिए 76,184 अभ्यर्थियों को अभिलेख सत्यापन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) के लिए सफल घोषित किया गया है।

भर्ती बोर्ड के अनुसार, इस भर्ती के लिए कुल 28,86,797 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें 19,62,560 पुरुष और 9,24,237 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। लिखित परीक्षा का आयोजन 8, 9 और 10 जून 2026 को छह पालियों में कराया गया था।

बोर्ड ने बताया कि अभ्यर्थियों के अंकों का नॉर्मलाइजेशन करने के बाद न्यूनतम अर्हकारी अंक, मेरिट और आरक्षण नियमों के आधार पर लगभग 2.33 गुना अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। समान कटऑफ अंक प्राप्त करने वाले सभी अभ्यर्थियों को भी चयन सूची में शामिल किया गया है।

अभिलेख सत्यापन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) की प्रक्रिया 17 अगस्त 2026 से शुरू होगी। परीक्षा केंद्र, तिथि और समय से जुड़ी विस्तृत जानकारी जल्द ही भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

अभ्यर्थी अपना परिणाम उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर देख सकते हैं।

Check Also

संसद में साधु वेश पर सियासी संग्राम, संत समाज ने लोकसभा स्पीकर से उठाई कार्रवाई की मांग

संसद भवन के मकर द्वार पर राम मंदिर के कथित चढ़ावा मामले को लेकर विपक्ष ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *