Friday , July 31 2026

2027 मिशन पर ASP: चंद्रशेखर ने 45 प्रभारियों को सौंपी जिम्मेदारी, संगठन को किया मजबूत

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को तेज करते हुए आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने 45 विधानसभा सीटों के लिए प्रभारियों और संभावित प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने संगठन को मजबूत करने और चुनावी अभियान को गति देने के उद्देश्य से यह सूची जारी की है।

पार्टी के अनुसार, घोषित प्रभारियों और संभावित प्रत्याशियों को अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने, जनसंपर्क बढ़ाने और चुनावी तैयारियों को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आने वाले समय में अन्य विधानसभा सीटों के लिए भी नई सूची जारी की जा सकती है।

पहली सूची में अनुसूचित जाति (एससी), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), मुस्लिम और सिख समाज से जुड़े नेताओं को प्रमुख जिम्मेदारियां दी गई हैं। पार्टी का कहना है कि बहुजन समाज के विभिन्न वर्गों को प्रतिनिधित्व देकर व्यापक सामाजिक समीकरण साधने की कोशिश की गई है।

आजाद समाज पार्टी का मानना है कि मजबूत संगठन और क्षेत्रवार तैयारी के दम पर वह 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रभावी उपस्थिति दर्ज कराना चाहती है। इसी रणनीति के तहत प्रदेशभर में संगठन विस्तार और चुनावी तैयारियों का अभियान तेज किया जा रहा है।

Check Also

BSP में नेतृत्व पर मायावती का साफ संदेश, उम्मीदवार चयन को लेकर दिया बड़ा बयान

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों और पार्टी ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *