Monday , September 21 2026

Uttarakhand: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अब लाभार्थियों को मिलेंगे पांच-पांच हजार रुपये

प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना में अब सरकार घर का सामान खरीदने के लिए पांच-पांच हजार रुपये देगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अटल निर्मल नगर पुरस्कार कार्यक्रम के दौरान यह घोषणा की।

 सीएम आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 में बेहतर प्रदर्शन करने वाले निर्मल नगरों को अटल निर्मल नगर पुरस्कार से सम्मानित किया।  एक करोड़ से बढ़ाकर दो करोड़ रुपये की जाएगी। इसमें नियमानुसार कैंट क्षेत्रों को भी शामिल किया जाएगा। उन्होंने यह भी घोषणा की कि पीएम आवास योजना (शहरी) के तहत मकान का आवंटन होने के बाद लाभार्थियों को घर का सामान खरीदने के लिए पांच-पांच हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।

कार्यक्रम में सीएम धामी ने नगर निगम देहरादून, नगर पालिका मुनिकीरेती और नगर पंचायत नंदप्रयाग को स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन पर प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया। इसके अलावा नगर निगम हरिद्वार, कैंट बोर्ड लंढौर, नगर पालिका रामनगर, डोईवाला और नरेंद्रनगर को स्वच्छता गौरव सम्मान दिया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान दून कैंट स्वच्छता चौपाल का लोगो भी लांच किया।

Check Also

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: हरिद्वार-जबलपुर पूजा स्पेशल के शेड्यूल में बदलाव

त्योहारों के सीजन में हरिद्वार और जबलपुर के बीच यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के ...