Friday , November 6 2026
Breaking News

गो संरक्षण केन्द्रों की स्थापना के लिये 140 करोड़ रुपये की बजट में व्यवस्था

उत्तर प्रदेश के पशुधन, दुग्ध विकास एवं राजनैतिक पंेशन विभाग के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने वित्तीय वर्ष 2025-2026 के बजट की सराहना करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना जी का धन्यवाद व्यक्त किया है। सिंह ने कहा कि गरीब, किसान, अन्नदाता, महिलाओं को समर्पित एवं ‘वंचित को वरीयता’ के उद्देश्य के लिए प्रतिबद्ध यह बजट राज्य सरकार के अंत्योदय से सर्वाेदय की संकल्पसिद्धि के लक्ष्य को पूरा करेगा। सिंह ने कहा कि इस बजट के माध्यम से प्रदेश के सर्वांगीण विकास और वन ट्रिलियन डॉलर की मजबूत अर्थव्यवस्था बनाने की प्रतिबद्धता दृष्टिगोचर होती है।

धर्मपाल सिंह ने कहा कि दुग्ध व्यवसाय ग्रामीण क्षेत्र के अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के निर्बल, भूमिहीन मजदूर, बेरोजगारों हेतु अतिरिक्त आय का लाभप्रद साधन है।इस हेतु बजट में नन्द बाबा दुग्ध मिशन के अन्तर्गत 203 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। दुग्ध संघों के सुदृढ़ीकरण एवं पुनर्जीवित करने की योजनान्तर्गत लगभग 107 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित की गई है।

सिंह ने कहा कि राज्य सरकार निराश्रित गोवंश की समस्या के निराकरण के लिए प्रतिबद्ध है। बजट में छुट्टा गोवंश के रख-रखाव हेतु 2000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। वृहद गो संरक्षण केन्द्रों की स्थापना के लिये 140 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। पशु चिकित्सालयों/पशु सेवा केन्द्रों के सुदृढीकरण हेतु 123 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि इस बजट का उद्देश्य उत्तर प्रदेश को समृद्ध और आत्मनिर्भर राज्य बनाना है, जो ने केवल देश में, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी अपनी पहचान बना सके। प्रदेशवासियों के लिए यह बजट एक नई उम्मीद और अवसर लेकर आयेगा, जिससे हर क्षेत्र में विकास होगा।

Check Also

अयोध्या दीपोत्सव को लेकर खास तैयारी: उपराष्ट्रपति जलाएंगे पहला दीप, 5,452 करोड़ की परियोजनाओं की मिलेगी सौगात

दिल्ली के ऐतिहासिक जंतर-मंतर की तस्वीर बदल गई है। यहां लंबे समय से लगे सभी ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *