Friday , September 18 2026

राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद पर अनुप्रिया पटेल ने जताया दुख, कहा- दोषियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए

केंद्रीय मंत्री और अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

बहराइच में आयोजित पार्टी के जिला स्तरीय कार्यकर्ता समागम के बाद मीडिया से बातचीत में अनुप्रिया पटेल ने कहा कि जांच एजेंसियां मामले की हर पहलू से पड़ताल कर रही हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों के साथ-साथ उनसे जुड़े लोगों की भी जांच की जा रही है और फिलहाल एसआईटी की रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट के आधार पर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

संसद परिसर में संत के वेश में प्रदर्शन करने को लेकर सांसद पप्पू यादव पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध का अधिकार सभी को है, लेकिन विरोध का तरीका ऐसा नहीं होना चाहिए जिससे किसी की धार्मिक या सामाजिक भावनाएं आहत हों।

सीजेपी आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज मामलों के सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं से लगातार संवाद किया है और सरकार छात्रों का भविष्य खराब नहीं करना चाहती। उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि युवा अपनी गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ें और देश के विकास में योगदान दें।

Check Also

हत्याकांड के बाद सुब्रत की जल्दबाजी पर उठे सवाल, चौथे दिन संभाला कारोबार; पोस्ट-रील्स भी गायब

कानपुर में दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या की जांच अब पारिवारिक विवाद के साथ ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *