Thursday , July 23 2026

AIIMS Recruitment Exam: AIIMS CRE 5 का एडमिट कार्ड जारी, उम्मीदवार तुरंत करें डाउनलोड

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जाम (CRE)-5, 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। ग्रुप-बी और ग्रुप-सी के नॉन-फैकल्टी पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 25 से 27 जुलाई 2026 के बीच विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

AIIMS CRE-5 के माध्यम से देशभर के विभिन्न एम्स संस्थानों और भाग लेने वाले केंद्रीय सरकारी अस्पतालों में 1,484 नियमित पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवार एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉग इन कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया

भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी:

  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
  • स्किल टेस्ट (जहां लागू हो)
  • दस्तावेज सत्यापन

उम्मीदवारों को प्रत्येक चरण अलग-अलग पास करना होगा।

एडमिट कार्ड में इन जानकारियों की करें जांच

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार अपना नाम, रोल नंबर, एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि, श्रेणी, फोटो, हस्ताक्षर, परीक्षा तिथि, समय, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा केंद्र का विवरण ध्यान से जांच लें। किसी भी त्रुटि की स्थिति में तुरंत AIIMS से संपर्क करें।

परीक्षा केंद्र पर क्या लेकर जाएं?

उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर निम्न दस्तावेज साथ ले जाने होंगे:

एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी
आवेदन में अपलोड की गई फोटो जैसी दो पासपोर्ट साइज फोटो
आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या अन्य वैध फोटो पहचान पत्र
पारदर्शी पानी की बोतल
इन वस्तुओं पर रहेगा प्रतिबंध

परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर, डिजिटल घड़ी, किताबें, नोट्स, बैग, पर्स, ज्योमेट्री बॉक्स और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
  • AIIMS CRE Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।
  • सबमिट करने के बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
  • भविष्य के लिए इसकी 2-3 प्रिंट कॉपी सुरक्षित रख लें।

Check Also

GATE 2027 का शेड्यूल जारी, अगले महीने खुलेंगे आवेदन; यहां देखें अहम तारीखें

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2027 का पूरा ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *