Friday , September 18 2026

चढ़ावा चोरी पर AAP का एक्शन, केजरीवाल बोले- दोषियों को कड़ी सजा दिलाने तक जारी रहेगा अभियान

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि मामले में दोषियों को बचाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने घोषणा की कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर AAP देशव्यापी हस्ताक्षर अभियान शुरू करेगी।

शुक्रवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल ने कहा कि राम मंदिर से जुड़े चोरी और कथित घोटालों के मामलों में दस्तावेजी सबूत सामने आने के बावजूद अब तक न तो एफआईआर दर्ज की गई है, न जांच आगे बढ़ी है और न ही किसी आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि मंदिर निर्माण से जुड़े ठेकों और कंपनियों पर गंभीर सवाल उठे हैं, लेकिन सरकार इस पूरे मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही।

केजरीवाल ने यह भी दावा किया कि मंदिर निर्माण में कथित कमीशनखोरी और अन्य वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि देशभर के लोगों को इस मुद्दे पर एकजुट होकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करनी चाहिए।

Check Also

यूपी चुनाव 2027: तावड़े पर बड़ी जिम्मेदारी, जमीनी तैयारियों के साथ सामाजिक समीकरणों की भी करेंगे पड़ताल

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भाजपा ने संगठन को मजबूत करने की कवायद ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *