Thursday , November 5 2026

प्रदीप रावत के निधन पर छलका आमिर खान का दर्द, गजनी को लेकर कही दिल छू लेने वाली बात

दिग्गज अभिनेता प्रदीप रावत के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। 74 वर्ष की उम्र में कैंसर से लंबी जंग के बाद उनका निधन हो गया। बुधवार को उनके अंतिम संस्कार में अभिनेता आमिर खान समेत कई फिल्मी हस्तियां शामिल हुईं। इस दौरान आमिर ने अपने पुराने सह-कलाकार को याद करते हुए भावुक श्रद्धांजलि दी।

आमिर खान ने कहा कि प्रदीप रावत बेहद समर्पित और निडर कलाकार थे। उन्होंने फिल्म ‘गजनी’ में निभाए गए विलेन के किरदार को भारतीय सिनेमा के सबसे यादगार नकारात्मक किरदारों में से एक बताया। आमिर के मुताबिक, “प्रदीप जी ने ‘गजनी’ को यादगार बना दिया। उनके बिना यह फिल्म इतनी सफल नहीं हो पाती।”

आमिर ने ‘लगान’ में प्रदीप रावत द्वारा निभाए गए देवा सिंह सोढ़ी के किरदार की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि उस भूमिका में प्रदीप अपना अलग अंदाज लेकर आए थे और शायद ही कोई दूसरा अभिनेता उस किरदार को उसी प्रभाव के साथ निभा पाता।

चार दशक से अधिक लंबे फिल्मी करियर में प्रदीप रावत ने बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की 150 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। उन्होंने ‘महाभारत’ में अश्वत्थामा, ‘लगान’, ‘गजनी’ और एस.एस. राजामौली की ‘Sye’ जैसी फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से अलग पहचान बनाई। उनके निधन से भारतीय सिनेमा ने एक बेहतरीन कलाकार को खो दिया।

Check Also

उत्तरकाशी में भीषण हादसा: गंगनानी के पास अनियंत्रित होकर नदी में गिरी कार, गुजरात के पांच पर्यटकों की मौत

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बृहस्पतिवार सुबह गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *