Monday , September 21 2026

जंगल में छिपाया गया था हथियारों का जखीरा, सर्च ऑपरेशन में मिले बम, माइंस और राइफल

ओडिशा पुलिस ने कोरापुट जिले के बैपारिगुड़ा थाना क्षेत्र के बदलीपहाड़ जंगल में छिपाकर रखे गए माओवादियों के हथियारों और विस्फोटकों का बड़ा जखीरा बरामद किया है। यह कार्रवाई आत्मसमर्पण कर चुके माओवादियों से मिली खुफिया सूचना के आधार पर की गई।

कोरापुट के पुलिस अधीक्षक रोहित वर्मा ने बताया कि पूछताछ के दौरान पूर्व माओवादियों ने जंगल में बने एक गुप्त ठिकाने की जानकारी दी थी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने विशेष तलाशी अभियान चलाकर हथियार और विस्फोटक बरामद किए।

बरामद सामग्री में एक INSAS राइफल, छह देशी बंदूकें, 18 किलोग्राम क्लेमोर माइंस, सात टिफिन बम और अन्य आपत्तिजनक सामग्री शामिल है। पुलिस के अनुसार, इन हथियारों और विस्फोटकों का इस्तेमाल माओवादी गतिविधियों में किया जाना था।

सुरक्षा एजेंसियां अब इस बात की जांच कर रही हैं कि हथियारों का यह जखीरा कब से जंगल में छिपाकर रखा गया था और इसका इस्तेमाल किस तरह की गतिविधियों के लिए किया जाना था। पुलिस का मानना है कि इस बरामदगी से क्षेत्र में माओवादियों की गतिविधियों को बड़ा झटका लगा है।

Check Also

लखनऊ के चर्चित विवेक तिवारी हत्याकांड में अदालत ने बर्खास्त सिपाही प्रशांत चौधरी को गैर ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *