Friday , November 6 2026
Breaking News

Live: मेघालय में आज गरजे पीएम मोदी-” नॉर्थ ईस्ट के विकास पर खर्च किए 7 लाख करोड़”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेघालय में कहा कि आज डंके की चोट पर बॉर्डर पर निर्माण हो रहा है. नई सड़कें, टनल, पुल, रेल लाइन और जो भी जरूरी हैं, उन सबका निर्माण तेज गति से हो रहा है, जो गांव कभी वीरान हुआ करते थे आज हम उन्हें वाइब्रेंट विलेज बना रहे हैं.

पीएम ने कहा कि लंबे समय तक सोच रही है कि बॉर्डर एरिया में विकास होगा, कनेक्टिविटी बढ़ेगी तो दुश्मन को फायदा होगा. पहले की सरकार की इसी सोच के कारण नॉर्थ-ईस्ट समेत देश के कई सीमावर्ती क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बेहतर नहीं हो पाई.

आज डंके की चोट पर बॉर्डर पर नई सड़कें, नई टनल, नए पुल, नई रेल लाइन, नए एयर स्ट्रिप बनाने का काम तेजी से चल रहा है. मोदी ने बताया कि बेहतर मोबाइल कनेक्टिविटी पहुंचे इसके लिए छह हजार मोबाइल टावर लगाए जा रहे हैं. इसको लेकर 5000 करोड़ रुपये खर्च किया जा रहे हैं.

इस दौरान पीएम ने कहा कि हमारे लिए नॉर्थ-ईस्ट हमारे बॉर्डर एरिया, . इसलिए एक और महत्वपूर्ण योजना है, जिसका लाभ नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों को होना वाला है. ये योजना है वाइब्रेंट बॉर्डर विलेज योजना. इसके तहत सीमावर्ती गांवों में बेहतर सुविधाएं विकसित की जाएंगी.

Check Also

मिशन यूपी-2027: पदयात्राओं के बाद गांव-गांव और घर-घर दस्तक देंगे भाजपा-संघ के कार्यकर्ता, बूथ पर बनेगा साझा मोर्चा

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज ...