Saturday , November 7 2026
Breaking News

तारानेह अलीदूस्ती को गिरफ्तार करने से ईरान में बढ़ा हिजाब विरोधी प्रदर्शन

ईरान में ऑस्कर विजेता फिल्म ‘द सेल्समैन’ की अभिनेत्री तारानेह अलीदूस्ती को गिरफ्तार करने से हिजाब विरोधी प्रदर्शन और तेज हो गया है. अभिनेत्री पर देशभर में हिजाब के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों के बारे में झूठ फैलाने का आरोप लगाया गया है.

एक हफ्ते पहले ही अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया था. पोस्ट में विरोध प्रदर्शनों के दौरान कथित रूप से ढाए जा रहे जुल्मों के दौरान मारे गए एक व्यक्ति के साथ एकजुटता व्यक्त की थी.

अपनी पोस्ट में 38 वर्षीय अभिनेत्री अलीदूस्ती ने कहा- ‘उसका नाम मोहसिन शेखरी था. हर अंतरराष्ट्रीय संगठन जो इस खूनखराबे को देख रहा है और कार्रवाई नहीं कर रहा है, वह मानवता के लिए शर्म की बात है.’ अ

ईरान के अलीदूस्ती को इसलिए गिरफ्तार किया गया क्योंकि उसने अपने दावों के अनुरूप कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराया. 16 सितंबर को 22 वर्षीय महसा अमिनी की मौत के बाद से ईरान विरोध प्रदर्शनों से हिल गया है. 1979 की इस्लामी क्रांति के बाद ईरान सबसे बड़े जन विरोध का सामना कर रहा है.

Check Also

यूपी दौरे पर नितिन नवीन: गोरखनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया स्वागत

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में बुधवार को राजनीतिक और धार्मिक गतिविधियों के बीच भारतीय जनता ...