Sunday , November 29 2026

संभल: अखिलेश की मौजूदगी वाले रिसेप्शन में जेबकतरों का आतंक, पूर्व मंत्री इकराम कुरैशी की दोनों जेबों से नकदी गायब

संभल में समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद जावेद अली खान के बेटे के शादी समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पहुंचते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। उन्हें देखने और मुलाकात करने के लिए कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसी दौरान भीड़ और धक्का-मुक्की के बीच जेबकतरों ने कई लोगों की जेब पर हाथ साफ कर दिया। पूर्व मंत्री हाजी इकराम कुरैशी के 27,500 रुपये गायब हो गए, जबकि कुछ अन्य लोगों ने भी मोबाइल और जरूरी सामान चोरी होने की शिकायत की।
अखिलेश यादव के पहुंचते ही बढ़ी भीड़
शनिवार दोपहर संभल के बहजोई स्थित एक रिसॉर्ट में राज्यसभा सांसद जावेद अली खान के बेटे का शादी समारोह आयोजित किया गया था। समारोह में सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव नवदंपति को आशीर्वाद देने पहुंचे थे। उनके पहुंचने के बाद उन्हें देखने और उनसे मुलाकात करने के लिए कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए।
पूर्व मंत्री की दोनों जेबों से गायब हुए रुपये
भीड़ के बीच हुई धक्का-मुक्की और आपाधापी के दौरान पूर्व मंत्री हाजी इकराम कुरैशी की जेब कट गई। उन्होंने बताया कि उनकी एक जेब में 25 हजार रुपये नकद और दूसरी जेब में करीब ढाई हजार रुपये रखे थे। भीड़ से हटने के बाद जब उन्होंने अपनी जेब देखी तो नकदी गायब मिली। उनके मुताबिक, दोनों जेबों से कुल 27,500 रुपये चोरी हुए हैं।
पत्रकारों के जरूरी कागजात और मोबाइल भी गायब
समारोह में पहुंचे कुछ अन्य लोगों ने भी सामान चोरी होने की शिकायत की। पत्रकार सोनू वार्ष्णेय ने अपने जरूरी कागजात गायब होने की जानकारी दी। वहीं, अंकुर गोयल का मोबाइल फोन भी भीड़ के बीच गायब हो गया। कुछ अन्य लोगों ने भी मोबाइल और सामान चोरी होने की बात कही।
भीड़ के बीच चोरी की घटनाओं से चर्चा
अखिलेश यादव के कार्यक्रम में पहुंचने के बाद रिसॉर्ट परिसर में काफी भीड़ जमा हो गई थी। नेताओं, कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों के बीच मुलाकात की आपाधापी के दौरान कई लोगों को अपनी जेब कटने का पता भी नहीं चला। घटना के बाद समारोह में पहुंचे लोगों के बीच चोरी और जेबकतरी की चर्चा होती रही।

Check Also

राम मंदिर ट्रस्ट सिक्कों की गिनती के लिए लगाएगा मशीनें? चढ़ावे की व्यवस्था को लेकर नई योजना

अयोध्या में राम मंदिर में चढ़ावे और दान की व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *