Sunday , November 29 2026

दिल्ली में प्रदूषण का बढ़ता खतरा: हवा बेहद खराब श्रेणी में, कई इलाकों में एक्यूआई 400 के पार दर्ज

दिल्ली में रविवार सुबह वायु प्रदूषण का स्तर फिर बढ़ गया। राजधानी के कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में पहुंच गई, जबकि पूरे दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 329 दर्ज किया गया, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, चांदनी चौक में सबसे अधिक 428 एक्यूआई दर्ज किया गया, जबकि एम्स के आसपास हवा का गुणवत्ता सूचकांक 404 रहा।
कई इलाकों में हवा गंभीर श्रेणी में
सीपीसीबी के आंकड़ों के मुताबिक, रविवार सुबह 8:05 बजे दिल्ली का औसत एक्यूआई 329 दर्ज किया गया। इससे राजधानी की हवा बहुत खराब श्रेणी में बनी रही। सुबह 7:05 बजे एम्स के आसपास एक्यूआई 404 दर्ज किया गया, जो गंभीर श्रेणी में आता है। वहीं, सुबह 6:50 बजे कनॉट प्लेस में एक्यूआई 300 दर्ज किया गया।
सिरीफोर्ट और अन्य इलाकों में भी बिगड़ी हवा
दिल्ली के अन्य निगरानी केंद्रों पर भी प्रदूषण का स्तर चिंताजनक रहा। सिरीफोर्ट में एक्यूआई 405 दर्ज किया गया, जबकि सीआरआरआई मथुरा रोड पर 394 रहा। छावला में 390, कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 376, आया नगर में 377 और पंजाबी बाग में 375 एक्यूआई दर्ज किया गया।

इसके अलावा पूसा (आईआईटीएम) में 368, जेएनयू में 367 और एनएसयूटी जाफरपुर में 361 एक्यूआई रहा। इन इलाकों में हवा की गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की गई।
एयरपोर्ट से लेकर नांगलोई तक प्रदूषण का असर
राजधानी के दूसरे इलाकों में भी प्रदूषण का स्तर बढ़ा हुआ रहा। आईजीआई एयरपोर्ट (टी3) पर एक्यूआई 345, शादीपुर में 343 और इग्नू-मैदान गढ़ी में 341 दर्ज किया गया। घुम्मनहेड़ा में 327 और तालकटोरा गार्डन में 318 एक्यूआई रहा।

नांगलोई और झरोदा कलां में एक्यूआई 312-312 दर्ज किया गया, जबकि कराला में यह आंकड़ा 309 रहा। कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर 300 से ऊपर रहने के कारण राजधानी की हवा लोगों के स्वास्थ्य के लिए चिंता का विषय बनी हुई है।
राजधानी में प्रदूषण से राहत नहीं
दिल्ली में वायु गुणवत्ता का स्तर लगातार निगरानी में है। रविवार सुबह के आंकड़ों से स्पष्ट है कि राजधानी के कई इलाकों में प्रदूषण गंभीर स्तर तक पहुंच गया है। चांदनी चौक और सिरीफोर्ट जैसे क्षेत्रों में एक्यूआई 400 से अधिक दर्ज होने से स्थिति और चिंताजनक हो गई है।

Check Also

दिल्ली में RSS के 100 वर्ष पूरे होने पर भव्य कार्यक्रम, मोहन भागवत होंगे मुख्य अतिथि; पीएम मोदी के आने की भी चर्चा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) अपनी शताब्दी वर्ष की यात्रा के बाद नई शताब्दी में प्रवेश ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *