Friday , November 27 2026

लखनऊ में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर का कहर, सात माह की मासूम की मौत के बाद सड़क पर उतरे लोग

लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र स्थित काशीराम कॉलोनी में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने सात माह की मासूम आराध्या को कुचल दिया। हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। घटना सुबह करीब 8:35 बजे की है और पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

बच्ची के पिता प्रमोद के मुताबिक, सुबह आराध्या वॉकर के सहारे घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार से आई फॉर्च्यूनर उसे रौंदते हुए आगे निकल गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने किया प्रदर्शन
हादसे के बाद परिजनों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। परिजनों का आरोप है कि आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसी मांग को लेकर परिवार और कॉलोनी के लोग लौलई स्थित पुलिस चौकी पहुंचे।

पुलिस की ओर से आरोपी को पकड़ने और कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बावजूद लोगों का आक्रोश शांत नहीं हुआ।
एमिटी यूनिवर्सिटी के सामने सड़क जाम
इसके बाद काशीराम कॉलोनी के सैकड़ों लोगों ने एमिटी यूनिवर्सिटी के गेट नंबर एक के सामने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया और सड़क जाम कर दी। प्रदर्शन के चलते मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि धरना रोकने के लिए पुलिस बल बुलाया गया है। फिलहाल मौके पर प्रदर्शन जारी है और लोग आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Check Also

यूपी के उप मुख्यमंत्री ने राहुल और अखिलेश पर साधा निशाना, बोले- 2047 तक सत्ता में आने की उम्मीद न रखें

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को मेरठ में आयोजित जनसभा ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *