Tuesday , November 24 2026

कार्तिक पूर्णिमा स्नान: मेले की सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम, 2 सुपर जोन और 36 सेक्टरों में तैनात रहेगी पुलिस

कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए हरिद्वार पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पूरे मेला क्षेत्र को दो सुपर जोन, 11 जोन और 36 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। सभी क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात कर निगरानी बढ़ाई गई है।

स्नान पर्व की ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को ऋषिकुल ऑडिटोरियम में ब्रीफिंग दी गई। अधिकारियों ने जवानों को उनकी ड्यूटी और जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने के निर्देश दिए गए।
संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी पुलिस की नजर
पुलिस प्रशासन पूरे मेला क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखेगा। संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी पुलिसकर्मियों को अलर्ट रहने और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है।
गंगा घाटों पर तैनात रहेगी जल पुलिस
गंगा घाटों पर स्नान के दौरान डूबने की घटनाओं को रोकने के लिए जल पुलिस की विशेष तैनाती की जाएगी। जल पुलिस के जवान घाटों पर लगातार निगरानी रखेंगे, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया जा सके।

इसके अलावा पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी की जाएगी। पुलिस प्रशासन का लक्ष्य कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराना है।

Check Also

राजनाथ सिंह ने साधे चुनावी जीत के नौ मंत्र: सोशल मीडिया, जनता का भरोसा और संगठन पर दिया जोर, बोले- उत्तराखंड में फिर खिलाएंगे कमल

2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा ने संगठन को बूथ स्तर तक ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *