Wednesday , November 25 2026

उत्तराखंड में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, SIR के बाद 9 लाख से ज्यादा नाम हटे

उत्तराखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी।

SIR की प्रक्रिया 8 जून से शुरू हुई थी। उस समय प्रदेश की मतदाता सूची में 79,60,762 मतदाता दर्ज थे। इसके बाद 14 जुलाई को जारी ड्राफ्ट सूची में मतदाताओं की संख्या घटकर 71,33,785 रह गई थी।

अंतिम मतदाता सूची में अब कुल 71,58,949 मतदाता दर्ज हैं। इनमें 1,29,872 नए मतदाताओं को शामिल किया गया है। SIR प्रक्रिया के दौरान कुल 9,31,685 मतदाताओं के नाम हटाए गए।

निर्वाचन विभाग के अनुसार, पुनरीक्षण के दौरान मतदाता सूची में दर्ज नामों का सत्यापन किया गया और पात्र नए मतदाताओं को सूची में शामिल किया गया। अंतिम सूची जारी होने के बाद अब छूटे हुए और नए पात्र मतदाताओं को जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।

  • SIR के बाद मतदाता सूची की स्थिति
  • SIR शुरू होने पर: 79,60,762 मतदाता
  • ड्राफ्ट सूची में: 71,33,785 मतदाता
  • अंतिम सूची में: 71,58,949 मतदाता
  • नए मतदाता जोड़े गए: 1,29,872
  • SIR के दौरान हटाए गए नाम: 9,31,685

Check Also

बूथ से चुनाव जीतने की तैयारी: उत्तराखंड में पहली बार शक्ति केंद्र सम्मेलन करेगी भाजपा, वोटरों तक पहुंचने की बनाई रणनीति

उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारियां तेज कर दी ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *