Saturday , October 3 2026

यूपी: 4.60 लाख छात्रों को मिली छात्रवृत्ति, CM योगी बोले- समय पर स्कॉलरशिप नहीं मिली, इसलिए नेता बने

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लोक भवन में आयोजित छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम में 4.60 लाख से अधिक विद्यार्थियों के बैंक खातों में 148 करोड़ रुपये से ज्यादा की छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति की राशि ट्रांसफर की।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का जिक्र करते हुए कहा कि अगर उन्हें समय पर छात्रवृत्ति मिलती तो वे पढ़-लिखकर आगे बढ़ते और शायद नेता नहीं बनते। योगी ने कहा कि राजभर ने संघर्ष करते हुए जनता की आवाज उठाई और बाद में मंत्री बने।

किस वर्ग के कितने छात्रों को मिली राशि?

इस चरण में ओबीसी वर्ग के 2,23,615 विद्यार्थियों को 60.01 करोड़ रुपये, अनुसूचित जाति के 1,59,959 विद्यार्थियों को 64.54 करोड़ रुपये, सामान्य वर्ग के 38,084 विद्यार्थियों को 11.43 करोड़ रुपये और अल्पसंख्यक वर्ग के 38,901 विद्यार्थियों को 12.06 करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं।

नौ साल में चार करोड़ से ज्यादा छात्रों को लाभ

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले वर्ष करीब 69 लाख विद्यार्थियों को 6,200 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति दी गई। उनके अनुसार, पिछले नौ वर्षों में चार करोड़ से अधिक विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का लाभ मिल चुका है।

समय पर छात्रवृत्ति देने के निर्देश

योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोई भी पात्र विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे। उन्होंने समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण और अल्पसंख्यक कल्याण विभागों को पात्र छात्रों को हर महीने समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सरकार के मुताबिक, छात्रवृत्ति वितरण की प्रक्रिया को ऑटोमेशन से जोड़ा गया है, ताकि भुगतान व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और समयबद्ध बनाया जा सके।

Check Also

नए सीईओ के संभालते ही राम मंदिर में बदलावों की शुरुआत, कर्मियों के रिकॉर्ड से लेकर अनुशासन तक नई व्यवस्था

राम मंदिर परिसर में कर्मचारियों की गतिविधियों और जिम्मेदारियों की निगरानी के लिए नई व्यवस्था ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *