Friday , October 2 2026

देहरादून में चुनावी धांधली को लेकर सियासत तेज, काजी निजामुद्दीन ने सरकार को घेरा

मंगलौर से कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन ने बुधवार को देहरादून में प्रेसवार्ता कर विभिन्न चुनावों में कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनावों के साथ पंचायत, निकाय और अब महाविद्यालयों के चुनावों में भी धांधली के सवाल सामने आए हैं।

काजी निजामुद्दीन ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को लेकर लगातार सवाल उठने से चुनाव कराने वाली संस्थाओं की विश्वसनीयता प्रभावित हो रही है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकारों के कार्यकाल में पहली बार चुनाव आयोग जैसी संस्थाएं भी संदेह के घेरे में आई हैं।

कांग्रेस विधायक ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और विश्वसनीयता बेहद महत्वपूर्ण है। विधानसभा से लेकर पंचायत, निकाय और महाविद्यालय स्तर तक चुनावों में सामने आ रही कथित अनियमितताओं को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और मतदाताओं के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाती रहेगी।

Check Also

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन: भारी पुलिस कार्रवाई, 700 से अधिक हिरासत में; कई मेट्रो स्टेशन बंद

चुनाव आयोग और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर दिल्ली में शुक्रवार ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *