Friday , November 6 2026
Breaking News

आज से सीईओ संभालेंगे राम मंदिर का कामकाज, जितेंद्र मिश्र ने पदभार ग्रहण किया

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नवनियुक्त सीईओ जितेंद्र मिश्र ने सोमवार को आधिकारिक रूप से अपना कार्यभार संभाल लिया। इसके साथ ही राम मंदिर की व्यवस्थाओं में सीईओ की व्यवस्था पूरी तरह प्रभावी हो गई है।

जितेंद्र मिश्र अब नियमित रूप से अयोध्या और राम मंदिर परिसर में रहकर मंदिर की व्यवस्थाओं और श्रद्धालुओं को मिलने वाली सुविधाओं की निगरानी करेंगे। उनके लिए राम मंदिर परिसर स्थित पीएफसी सेंटर में कार्यालय तैयार किया गया है, जहां से वह संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय कर व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे।

सीईओ की प्रमुख जिम्मेदारियों में दर्शन व्यवस्था, श्रद्धालुओं की आवाजाही, सुरक्षा, सुविधाओं और मंदिर परिसर से जुड़े विभिन्न कार्यों की नियमित समीक्षा शामिल होगी। अयोध्या में उनकी नियमित मौजूदगी से ट्रस्ट की व्यवस्थाओं से जुड़े फैसलों और उनके क्रियान्वयन की मौके से निगरानी भी हो सकेगी।

पीएफसी सेंटर से होगी व्यवस्थाओं की निगरानी

राम मंदिर परिसर में तैयार किए गए पीएफसी सेंटर स्थित कार्यालय से जितेंद्र मिश्र मंदिर की व्यवस्थाओं का संचालन और निगरानी करेंगे। इसके साथ ही मंदिर निर्माण, संचालन व्यवस्था और श्रद्धालु सुविधाओं से जुड़े कार्यों की भी मौके पर समीक्षा की जाएगी।

एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्र को सितंबर की शुरुआत में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का पहला सीईओ नियुक्त किया गया था। अब उनकी अयोध्या में नियमित मौजूदगी के साथ ट्रस्ट की प्रशासनिक और संचालन व्यवस्था में नया चरण शुरू हुआ है।

हेल्प डेस्क और सूचना केंद्रों पर भी रहेगा फोकस

सीईओ के सामने शुरुआती प्राथमिकताओं में मंदिर की मौजूदा व्यवस्थाओं को समझना और उनकी समीक्षा करना शामिल है। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए परिसर में हेल्प डेस्क और सूचना केंद्रों को और सक्रिय करने की तैयारी है। इन केंद्रों के माध्यम से दर्शन, प्रवेश और अन्य जरूरी सुविधाओं से जुड़ी जानकारी श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से उपलब्ध कराने पर जोर रहेगा।

इसके अलावा मंदिर की आंतरिक प्रशासनिक व्यवस्था, कर्मचारियों की कार्यप्रणाली, सुरक्षा, श्रद्धालु सुविधाओं, चढ़ावे की व्यवस्था और विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय की भी समीक्षा की जाएगी।

Check Also

KGMU केस में एसटीएफ की जांच तेज: जाकिर नाईक से जुड़े दो डॉक्टरों के संपर्क की पड़ताल, कई पहलुओं की जांच जारी

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में सामने आए कथित ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *