Monday , September 21 2026

नशामुक्त भारत अभियान: माणा से सीएम धामी ने किया जनजागरूकता अभियान का आगाज

सीमांत गांव माणा से रविवार को नशामुक्त भारत अभियान की शुरुआत की गई। सजग इंडिया की ओर से शुरू किए गए इस अभियान का उद्देश्य देशभर में नशे के खिलाफ जनजागरूकता बढ़ाना है। अभियान को गंगा से गंगासागर और कश्मीर से कन्याकुमारी तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में सजग इंडिया के साथ भारतीय सेना, गढ़वाल स्काउट, एनसीसी कैडेट्स और स्थानीय लोगों ने भी भागीदारी की। देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव के समापन समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील

मुख्यमंत्री धामी ने युवाओं, स्थानीय लोगों और सेना के जवानों से संवाद किया। इस दौरान नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों और इससे समाज पर पड़ने वाले असर को लेकर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज को नशामुक्त बनाने के लिए सामूहिक भागीदारी जरूरी है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया। साथ ही, नशे के खिलाफ जनजागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।

देशभर में अभियान पहुंचाने का संकल्प

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी ने कहा कि बदरीविशाल की भूमि से शुरू हुए इस अभियान को देश के कोने-कोने तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। अभियान के जरिए लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने और नशामुक्त समाज के लिए सामूहिक प्रयास को बढ़ावा देने पर जोर रहेगा।

Check Also

सोनिया गांधी के वोटर लिस्ट केस की फिर होगी सुनवाई, मजिस्ट्रेट का पुराना आदेश रद्द

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के मतदाता सूची में नाम शामिल किए जाने से जुड़े मामले ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *